– पुलिस ने स्लिपर व सामान्य बसों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। सड़क हादसों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शनिवार रात जिले के प्रमुख मार्गों व बसों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने स्लिपर बसों के साथ सामान्य यात्री बसों की भी बारीकी से जांच की और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बसों के अंदर पहुंचकर यात्रियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

चेकिंग के दौरान बसों के इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। पुलिस टीम ने यात्रियों को इमरजेंसी गेट के महत्व और आपदा की स्थिति में उसके इस्तेमाल की जानकारी दी।

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी गई। वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नशे में वाहन चलाने से न केवल उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा भी अभियान में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्री और सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now