गूगल इंडिया में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से तकनीकी क्षेत्र में हलचल मचा रखी थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कंपनी भारत में अपनी क्लाउड टीम के करीब आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। कुछ पोस्ट में यहां तक कहा गया कि कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए केवल 24 घंटे का समय दिया गया है। हालांकि, अब गूगल ने इन खबरों पर सफाई देते हुए इन्हें पूरी तरह गलत बताया है। कंपनी के मुताबिक, पिछले सप्ताह भारत में केवल करीब 30 पदों को खत्म किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now