पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान सबकी नजरें दक्षिण 24 परगना की सबसे चर्चित सीट डायमंड हार्बर पर टिकी रहीं। तृणमूल कांग्रेस के ‘नंबर 2’ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के इस गढ़ में बुधवार को सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम दिखे, जो आमतौर पर किसी युद्ध क्षेत्र में नजर आते हैं। आतंकवाद-रोधी एजेंसी NIA, CRPF और CISF के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और ‘सिंघम’ कहे जाने वाले अजय पाल शर्मा की यहां तैनाती ने इस चुनाव को और भी संवेदनशील बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now