मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए रविवार को कहा कि तीसरी पारी में उनकी सरकार ‘‘चौकों और छक्कों’’ के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेगी और उन्हें प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। आदित्यनाथ ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर यहां स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) तथा उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 शिक्षण संस्थानों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now