इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को अब ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। ललित मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

ललित मोदी ने नागरिकता मिलने के दो महीने बाद ब्रिटेन से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक गर्व का पल और एक नया अध्याय। आज 14 नवंबर 2026 को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का मौका मिला, जहां मैंने सबके सामने अपनी जिंदगी के इस बेहद खास पड़ाव के बारे में बताया।”

15 सितंबर को परिवार के साथ मनाया था जश्न

अपनी पोस्ट में ललित मोदी ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही नागरिकता ले ली थी। उन्होंने लिखा, “मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार और दोस्तों के बीच मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।”

यूनाइटेड किंगडम को अपना घर बताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि यह देश कई सालों से उनका घर रहा है और वे यहां के लोगों, संस्थाओं और परंपराओं का दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने इसे एक सौभाग्य और बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वे इस देश की तरक्की में अपना सकारात्मक योगदान देना जारी रखेंगे।

14 नवंबर का दिन ही क्यों चुना?

दो महीने बाद यह खबर सार्वजनिक करने के पीछे की खास वजह भी ललित मोदी ने बताई है। उन्होंने लिखा, “एक नया अध्याय, जिसमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के मौके पर इस पल को साझा करना इसे और भी खास बनाता है। ईश्वर राजा की रक्षा करे!” इसके साथ ही उन्होंने इस खबर को साझा करने का मंच देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन और अपने परिवार-दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now