CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात आठ बजे के करीब बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज उतरते समय बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक कार सहित चार वाहन टकरा गए। हादसा इतना भयावाह था कि शीशे के टुकड़े सौ मीटर तक बिखर गए और चीख पुकार मच गई। चैडगरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पहुर की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक सामने से आ रही स्लीपर बस से भिड़ गया। बस के पीछे चल रही ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर पीछे से बस से टकरा गई। कार में बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर बुजुर्ग निवासी जय गोविंद वर्मा समेत पांच लोग सवार थे। कार सवार ने बताया कि हादसे में एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया है। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोग बच गए। अन्य घायलों बाइक सवार बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मझिलेगांव निवासी विवेक उम्र 39 वर्ष पुत्र बाबू प्रसाद व उन्नाव के जयराजनगर निवासी अमन द्विवेदी उम्र 34 वर्ष पुत्र विष्णु द्विवेदी रिश्ते में चाचा भतीजे सहित बस सवार रंजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र रमेश निवासी प्रेमनगर थाना सुल्तानपुर घोष, शोभित राज सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र गंगा सागर निवासी कल्याणपुर कानपुर, भारत उम्र 31 वर्ष पुत्र जालिम निवासी गोल कपड़िया ग्वालियर घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से बिंदकी समयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद विवेक और अमन को रेफर कर जिला अस्पताल के लिए भेजा गया जहा उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now