पौधरोपण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई व दुर्गा बक्काल ट्रस्ट की पहल पर हुआ पौधरोपण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई एवं दुर्गा बक्काल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से पक्का तालाब में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बेल का पौध लगाकर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने है। वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ होता है जिससे हमे शुद्व आक्सीजन प्राप्त होती है। स्वस्थ रहने के लिये सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। एक अच्छा और स्वस्थ पर्यावरण हमे श्रेष्ठ जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग करता है। जब हम सांस लेते है तो आक्सीजन ग्रहण करते हैं और जब हम सांस छोडते हैं तो उसके साथ कार्बनडाई आक्साइड छोडते हैं। यह आक्सीजन हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इससे स्पष्ट है कि हमारी सांस रूपी डोर को वृक्षों ने थामा है। जब तक वृक्ष हैं तभी तक हम जीवित है जिस दिन वृक्ष समाप्त हो जायेंगे उसी दिन पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जायेगा। दुर्गा बक्काल के मुख्य ट्रस्टी सतीश गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिला इकाई द्वारा पौधारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वह सराहनीय है लेकिन इसके साथ साथ पौधों की देखभाल करने का दायित्व सभी का है जिससे यह पौधे बडे हो सके और संरक्षित रहे। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से हमारा पर्यावरण सुरक्षित है इसलिये पेड पौधों की देखरेख करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण के बीच वृक्षारोपण बरदान है। संचालन महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, देवीगंज सभासद सुनील गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरन गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, भरत गुप्ता राधेश्याम हयारण, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद गुप्ता, यशवंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, मदन गुप्ता अरुण गुप्ता मनीषा गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नमृता गुप्ता, रंजना गुप्ता, शिल्पी, माधुरी, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
