CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन पंजीकृत ने बुधवार बीस मई को खागा तहसील क्षेत्र में दवा व्यापार बंद रखने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर दवा व्यापारियों से बंदी को सफल बनाने की अपील की।
उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के समर्थन के बाद एसोसियेशन के अध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार से पारंपरिक दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे छोटे दवा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव राजेश सोनी ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को जनपद की सभी दवा दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से एकजुट होकर बंदी को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, संजय सोनी, अनिल साहू, अजीत सिंह, राहुल, गगन अग्रवाल, राजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बंदी का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now