बैठक में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते साथी।
– यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा की पूर्व निर्धारित बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जनपदीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रांतीय महामंत्री मो. नाजिम के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक का संचालन जनपदीय संरक्षक अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने किया।
प्रांतीय अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश भर में लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने, विभागीय विसंगतियों को दूर करने, राहत कोष के गठन तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल का आश्वासन दिया। प्रांतीय महामंत्री मो. नाजिम ने कहा कि जनपद स्तर पर यदि किसी कर्मचारी को कोई समस्या आती है तो वह जनपदीय पदाधिकारियों के माध्यम से संगठन तक अपनी बात पहुंचाए। संगठन प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगा और कर्मचारियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, विभिन्न राजकीय विद्यालयों के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अंत में जनपदीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई। इस अवसर सौरभ मिश्रा, वेद प्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार, नसरीन, सरिता देवी, आलोक अवस्थी, राजेश कुमार, संजय गुप्ता, अभिलाश सिंह, मोनू, देशराज, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, विनीता, कोमल, प्रदीप कुमार रजक, राघवेंद्र मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, मानस रावत, गंगा राम उत्तम, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, सौरभ, श्याम बिहारी साहू, मो. हाशिम, नीरज श्रीवास्तव, मोनू, रमेश कुमार, जयदीप सिंह, अवधेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
