CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अपहृत तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन मामलों से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में असोथर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार पहले मामले में ग्राम बेसड़ी निवासी सुमित पुत्र राजेन्द्र को मुकदमा संख्या 56/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में ग्राम सातोंजोगा निवासी वीरेन्द्र पुत्र राजाराम को मुकदमा संख्या 89/2026 में गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे मामले में ग्राम फुलवामऊ, थाना राधानगर निवासी अजय कुमार पुत्र बाबू को मुकदमा संख्या 116/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने अथक प्रयास कर तीनों मामलों में अपहृत नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए बालिकाओं को संरक्षण में लिया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। इस अभियान में चौकी प्रभारी बुधरामऊ उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यनाथ, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, महिला आरक्षी कंचन पाठक, आरक्षी निलेश यादव, महिला आरक्षी रोशनी कुशवाहा एवं महिला आरक्षी रुचि राय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now