CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव में पैर फिसलने से 17 वर्षीय किशोरी कुएं में गिर गई। इलाज के लिए ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी बुद्धराज निषाद की 17 वर्षीय पुत्री अनुभव देवी गांव में घर के पास लगे नल से पानी लेकर पास में ही स्थित कुएं के चबूतरे में स्नान कर रही थी। इस दौरान किशोरी नल से पानी भरकर कुएं के चबूतरे में पहुंची की अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से किशोरी कुएं में गिर गई। किशोरी के गिरते ही आस पड़ोस में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सको ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि मौखिक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now