CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। औंग थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मंजरी बड़ाहार गांव में खेत में काम करने के दौरान सांप के डसने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्गापुर मंजरी बड़ाहार निवासी कमल की पुत्री शिवानी उर्फ मोटी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और आनन-फानन उसे इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि कमल मूलरूप से महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमानपुर गांव का रहने वाला है और काफी समय से दुर्गागंज मजरे बड़ाहार में परिवार के साथ रह रहा था। शिवानी की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

मृतका की बहनें प्रियांशी, अंशिका और नित्य तथा भाई अनुज का रो-रोकर बुरा हाल है। मां छोटी उर्फ मैना देवी बेटी की मौत से बेसुध हैं। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीण भी उनके घर पहुंचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now