CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग में किराए के मकान में रह रहे 45 वर्षीय विकलांग को बड़े भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीट दिया और अपनी पत्नी व सामान लेकर वापस गांव चला गया।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईसापुर मजरे डीघ निवासी स्व0 बाबूलाल का पुत्र शिवलखन कुछ साल पूर्व बिंदकी से नऊवाबाग आकर किराए के मकान में रहकर तांबेश्वर मंदिर में पुजारी था। बताते हैं कि बुधवार की रात उसका बड़ा भाई रामचन्द्र अपने दो साथियों के साथ आया और घर में घुसकर भाई को लाठी-डण्डों से पीटकर पत्नी को जबरन घर लेकर चला गया। इलाज के दौरान घायल ने बताया कि उसका बड़ा भाई शराब पीने का आदी है, और भाभी को मारता-पीटता था। जिससे बचने के लिए वह उसके साथ आकर रहने लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now