राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

चौडगरा से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, राशन व जरूरी सामान भेजा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दीनदयाल सेवा भारती संस्थान ने राहत अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को राहत सामग्री की पांचवीं खेप रवाना की। चौडगरा से राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। वाहनों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन, कपड़े तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेजी गई है।

इस मौके पर संस्थान के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की जरूरत है। इसी को देखते हुए संस्थान लगातार राहत सामग्री जुटाकर प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना संस्थान की प्राथमिकता है और राहत कार्य आगे भी जारी रहेगा।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा राहत कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। गरीब मरीजों को उपचार के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद करने तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देने जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

राहत सामग्री रवाना किए जाने के दौरान कोषाध्यक्ष मधु सिंह, अनिल सिंह, शैलेष सिंह, सुधीर पांडे, नवल सिंह समेत संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now