– तालाब में कब्जा कर बनाए गए थे दो दर्जन घर, बेदखली के बाद भी नहीं हटे कब्जे
CITY NEWS FATEHPUR
विजयीपुर, फतेहपुर(CNF)। क्षेत्र के भ्योखर मजरे मडौली गांव में गुरुवार हुई जोरदार बारिश से तालाब उफना गया है जिससे तालाब में अतिक्रमण कर बनाए गए दर्जन भर घरों में तालाब का गंदा पानी पहुंच गया, सड़के डूब गई है जिससे लोगों को घर से निकलने में व बीमारी का खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र के भ्योखर मजरे मडौली गांव में आबादी के अंदर बने तालाब में दो दर्जन से अधिक लोगों के घर बने हैं जिस संबंध में न्यायालय में जनहित याचिका दायर होने के बाद बेदखली का आदेश भी हो गया था। हाईकोर्ट से नोटिस के सालों बाद भी तालाबी भूमि से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया जिस कारण गुरुवार क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से भ्योखर तालाब उफना गया जिससे गांव के आमिल विजयपाल हीरालाल दस्सा मेवालाल शिवपूजन बुद्धसेन विनोद सहित कई लोगों के घर में पानी भर गया तथा सार्वजनिक पक्का रास्ता भी डूब गया। सालों से जमा तालाब का गंदा पानी घरों में घुसने व सड़क में भरने से लोग जीव जंतुओं से भयभीत हैं और बीमारी का खतरा महसूस कर रहे हैं। नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने बताया कि तालाब उफनाने की जानकारी मिली है। लेखपाल प्रधान से बात कर जल निकासी का प्रबंध कराया जाएगा।
