मृतक तेजस के परिवारीजनों से मुलाकात करता भाजपा का प्रतिनिधिमंडल।
– स्वजन से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने सुनी पीड़ा, निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। इंटर के छात्र तेजस उर्फ यशु द्विवेदी की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनका दुख साझा किया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने मृतक के बाबा, चाचा और अन्य परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
परिवार से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तेजस की मौत के मामले में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों की आवाज को गंभीरता से उठाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष तरीके से कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी और किसी भी तरह का दबाव जांच को प्रभावित नहीं करेगा।
उदय लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गंभीर मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। तेजस प्रकरण में भी संवेदनशीलता के साथ जांच और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, महामंत्री सुशीला मौर्या, नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अखिलेश कुमार, विनोद सिंह गौतम और लकी द्विवेदी मौजूद रहे।
