– महानवमी के सार्वजनिक अवकाश के चलते बदली गई पूर्व निर्धारित छुट्टी की तारीख

– दशहरा के लिए तय स्थानीय अवकाश अब दीपावली के अवसर पर होगा प्रभावी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। दीपावली के त्योहार पर जनपदवासियों और सरकारी कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश का लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने 10 नवंबर मंगलवार को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए पूर्व में निर्धारित अवकाश व्यवस्था में संशोधन किया है।

दरअसल, वर्ष 2026 की जिला स्तरीय अवकाश सूची में दशहरा पर्व के लिए 19 अक्टूबर सोमवार को स्थानीय छुट्टी निर्धारित की गई थी। इसी बीच शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते निर्धारित स्थानीय अवकाश और सार्वजनिक अवकाश एक ही दिन पड़ने की स्थिति बन गई।

इस दोहराव को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश को दूसरी तारीख पर निर्धारित करने का निर्णय लिया। संशोधित व्यवस्था के तहत दशहरा के लिए तय छुट्टी अब दीपावली के अवसर पर 10 नवंबर को रहेगी। जिलाधिकारी ने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आदेश जारी कर नई तारीख पर स्थानीय अवकाश लागू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now