सम्राट पृथ्वीराज सिंह चैहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते गणमान्य लोग।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के ग्राम बसावनपुर मजरे रमवा पंथुवा में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चैहान की 859 वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर सम्राट पृथ्वीराज चैहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह चैहान रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह चैहान, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह चैहान, मन्नीलाल सिंह चैहान एवं जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह चैहान मौजूद रहे। वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चैहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सम्राट पृथ्वीराज चैहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके जीवन चरित्र पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने शिक्षा, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अशोक सिंह चैहान, महेंद्र सिंह चैहान, एडवोकेट कमल सिंह चैहान, डॉ. हरप्रीत कुमार प्रजापति, डॉ. मनमोहन सिंह चैहान, दिनेश कुमार सिंह चैहान, सूर्यभान सिंह चैहान, विक्रम सिंह चैहान, चंद्र प्रकाश सिंह चैहान, गोरेलाल सिंह चैहान, सत्य प्रकाश सिंह चैहान, बबलू सिंह चैहान, अमित सिंह चैहान, जितेंद्र सिंह चैहान, विकास सिंह चैहान, कोमल सिंह चैहान एवं ममता सिंह चैहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अभिषेक प्रताप सिंह चैहान ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
