पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
– नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंपा
CITY NEWS FATEHPUR
खागा फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को भुलुआ मऊ मजरा निवासी सचिन पुत्र फूलचंद्र बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 87/137(2) में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार देर रात करीब 2 बजे प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ में नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। टीम में उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश पाण्डेय व कांस्टेबल मंजरूद्दीन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now