ज्वालागंज चैराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन करतीं महिलाएं।
– भाजयुमो ने पैदल मार्च निकाल फूंका कांग्रेस का पुतला
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में रोड़ा अटकाने और विपक्षी दलों द्वारा इसके विरोध के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया है। बुधवार को मातृशक्ति के नेतृत्व में ठाकुर युवराज सिंह डिग्री कॉलेज से कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण इस महत्वपूर्ण अधिनियम को पारित नहीं होने दिया, जो सीधे तौर पर देश की आधी आबादी का अपमान है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र पटेल और कृष्णा पासवान, जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्वालागंज चैराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन करने के उपरांत खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कड़े शब्दों में विपक्ष की निंदा की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि वे नहीं चाहते कि देश की बेटियां सदन में बैठकर नीतियां बनाएं। कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति के साथ विश्वासघात किया है। आज जो पुतला फूंका गया है, वह केवल पुतला नहीं बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के प्रति हमारा आक्रोश है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम इस अधिकार को लेकर रहेंगे और विपक्ष के हर षड्यंत्र को नाकाम करेंगे। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए संकल्पित है, जबकि विपक्ष केवल अवरोधक की भूमिका निभा रहा है। पुतला दहन के दौरान जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशील मौर्य, अर्चना त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, अपर्णा सिंह गौतम, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, निशू तिवारी, रेखा मिश्रा, स्वाती ओमर, प्रसून तिवारी, ऐश्वर्या सिंह चंदेल, आलोक सिंह, आशीष तिवारी, बलराम द्विवेदी, सत्यम अग्रवाल, ऋतिक ठाकुर, वंदना द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, सुनीता गुप्ता, संजना द्विवेदी, शैलजा राज लोधी, रेखा सरोज, कविता रस्तोगी, अनु सविता, गायत्री सिंह आदि भारी संख्या में महिलाएं और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now