CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मुहल्ला कालिकन रोड में सोमवार की सुबह पड़ोसी की दीवार ढह जाने से दम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दम्पति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते मंे मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मसवानी मुहल्ला कालिकन रोड निवासी अंसार पुत्र बाबू अपनी पत्नी जमीला 40 वर्ष के साथ घर में था। जबकि 22 वर्षीय भतीजा कलीम व 20 वर्षीय अयान मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी इरफान की दीवार उनकी छत पर गिर गई। जिसके चलते अंसार का घर ढह गया। मलबे में दम्पति व भतीजे दब गए। आनन-फानन पास-पड़ोस के लोगांे ने जल्दी जल्दी मलबा हटाया और गंभीर घायल दम्पति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जमीला को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किय गया। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मामूली रूप से घायल कलीम ने बताया कि वह व उसका छोटा भाई अयान हादसे में घायल हो गए हैं। पोस्टमार्टम न कराने के चलते घर वाले शव लेकर वापस चले गए।
