CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत ईंट भट्ठा में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परन्तु प्राइवेट एम्बुलेंस चालको ने बहला फुसलाकर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना बबेरू गांव कोवईया निवासी रोहित अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। बताते हैं कि सुबह पहर किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये महिला को कानपुर के लिए रेफर कर दिया लेकिन प्राइवेट एम्बुलेंस चालको ने परिजनों को बहला फुसलाकर शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now