– सीमांकन से पहले निर्माण जारी
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव में आवागमन के वर्षों पुराने रास्ते पर कब्जे और निर्धारित सीमा से हटकर निर्माण कराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी एवं पूर्व लेखपाल श्रीपाल ने प्रशासन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा अपनी भूमि की निर्धारित पैमाइश से बाहर निर्माण कर रास्ते को लगातार संकरा किया जा रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास किया गया तथा अनुसूचित जाति के सदस्यों के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। पीड़ित ने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की भी मांग की है। पूर्व लेखपाल का कहना है कि वर्ष 2017 के विवाद के दौरान बिजली का खंभा जिस स्थान पर था, वर्तमान निर्माण के बाद उसकी स्थिति बदल गई है, जिससे निर्माण की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग से निष्पक्ष पैमाइश कराकर सीमांकन होने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 15 जुलाई को डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने फोटो, वीडियो और ऑडियो साक्ष्य होने का दावा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now