फोटो परिचय-  नवनिर्वाचित अध्यक्ष व जिला मंत्री का स्वागत करते साथी।

विजय त्रिपाठी जिला मंत्री और धर्मेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

करीब पांच सौ डेलीगेटों की मौजूदगी में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर आम सहमति बन गई। जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री पद पर विजय त्रिपाठी और जिला कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही शिक्षक समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर आयोजित चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव तथा चुनाव अधिकारी एवं मंडलीय मंत्री अनिल पांडेय की देखरेख में कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के लिए एक घंटे का समय दिया गया। तीनों प्रमुख पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया।

नामांकन पत्रों की जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण चुनाव अधिकारी ने राजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष, विजय त्रिपाठी को जिला मंत्री और धर्मेंद्र कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

राजेंद्र सिंह और विजय त्रिपाठी पहले से क्रमश: जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जबकि धर्मेंद्र कुमार इससे पूर्व नगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं। परिणाम की घोषणा होते ही चुनाव स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों और डेलीगेटों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जनपद के विभिन्न विकासखंडों से करीब पांच सौ डेलीगेट चुनाव स्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक और समर्थक भी मौजूद रहे। भीड़ के चलते जीटी रोड से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

निर्वाचन के बाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने संगठन के विस्तार की दिशा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र सिंह सेंगर तथा संयुक्त मंत्री पद पर अमित त्रिवेदी के नाम की घोषणा की।

इस मौके पर देवमई अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, तेलियानी अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, धाता अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, हथगाम अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, अमौली अध्यक्ष अरुण वर्मा, खागा तहसील प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, बिंदकी तहसील प्रभारी शिव प्रकाश, मलवां मंत्री अनिल वर्मा, भिटौरा मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर मंत्री मीनाक्षी श्रीवास्तव, विजयीपुर मंत्री योगेंद्र कुमार, हसवा मंत्री विवेक सचान, तेलियानी मंत्री मनोज प्रकाश, धाता मंत्री पंकज सिंह, ऐरायां मंत्री आकाश कुमार सिंह, खजुहा मंत्री मुनेश्वर चंद्र, बहुआ मंत्री संतोष कैंथल, हसवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव और असोथर के फूल सिंह राजपूत सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now