CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बकेवर थाना क्षेत्र के मुरारपुर में खेत में काम करने गये 45 वर्षीय युवक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मुरारपुर गांव निवासी स्व0 कल्लू का पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की शाम खेतो में काम करने गया था। तभी संदिग्ध अवस्था में उसने महुए के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now