– भाई ने पत्नी व ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवां के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी रामअवध का पुत्र संजय वर्तमान समय में अपनी ससुराल झब्बापुर में रह रहा था। बीती रात रमवां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई अनुज ने बताया कि भाभी रश्मी उसके भाई को ससुराल में रहने का दबाव बनाती थी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। भाई ने आरोप लगाया कि भाभी मामा अपने चार पांच साथियों के साथ आये और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिससे उसका भाई काफी डरा व सहमा था वहीं पत्नी रश्मी का कहना है कि पति के मामा व मामी ने प्लाट दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
