– अमृत भारत स्टेशन योजना के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में होंगी शामिल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कल (आज) जिले के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद करेंगी। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके उपरांत दोपहर दो बजे साध्वी निरंजन ज्योति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फतेहपुर रेलवे स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा भाजपा पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की निजी सहयोगी शिव प्रताप सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के माध्यम से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now