CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहुआपुर मजरे रायपुर भसरौल गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिहुवापुर निवासी धर्मबीर निषाद की शादी सरकंडी गांव निवासी रामा देवी (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला पति के साथ रहती थी। बीते कुछ दिनों पहले महिला का पति प्रदेश चला गया था। सोमवार को महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि उनकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। पति धर्मबीर निषाद रोजी-रोटी के लिए परदेश में मजदूरी करता है। महिला का शव फांसी के फंदे पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर महिला के मौत का कारण जानने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now