सेना में चयनित जवानों को सम्मानित करते लोग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले के सम्राट रिसॉर्ट, बड़नपुर चैराहा में एफसीआई ट्रेनिंग सेंटर, तपस्वी नगर द्वारा भारतीय सेना एवं कमांडो पद पर चयनित 12 युवाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। देश सेवा के लिए चयनित युवाओं का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोच कुलदीप पाल, संरक्षक इंजीनियर अनुरुद्ध मौर्य तथा सूबेदार अनिरुद्ध सर के नेतृत्व में हुआ। समारोह में 2 युवाओं के कमांडो और 10 युवाओं के भारतीय सेना में चयन होने पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि चंद्रदेव मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, कुमार शेखर (भोजन जन सेवा समिति), शिवम सोनी, हरिकेश मौर्य, रुद्रपाल सिंह एवं जागेश्वर फौजी समेत अन्य अतिथियों ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की यह सफलता पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा का दायित्व मिलने से बड़ा सम्मान कोई नहीं हो सकता। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ देश सेवा करने की प्रेरणा दी। वहीं चयनित युवाओं के परिजनों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक, चयनित युवाओं के माता-पिता, ट्रेनिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में कोच कुलदीप पाल ने बताया कि फतेहपुर एफसीआई ट्रेनिंग सेंटर से पिछले दो वर्षों में 45 युवाओं का भारतीय सेना में चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now