बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम।
– कुल 176 शिकायतों में 32 का मौके पर हुआ निस्तारण
– डीएम ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शनिवार को विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की उपस्थिति में तहसील बिन्दकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के आवेदन प्राप्त हुए और नागरिकों ने लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।

समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल 176 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 32 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। 144 शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबशन अधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now