फोटो परिचय- पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसपी
– पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं
– संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर बुधवार को कई फरियादी पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक कर लोगों की बात सुनी और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कराया जाए और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर निर्धारित समय में निस्तारण कराने के साथ ही इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक मामलों, आपसी विवाद और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों को लेकर लोग पहुंचे। एसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
