– प्रेमनगर-भादर मार्ग को लेकर शिकायतें, विभाग के अनुसार अब नहीं बचा कोई गड्ढा
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण हुई बुदवन, बरकतपुर, अल्लीपुर भादर, प्रेमनगर मार्ग को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है और बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
बताया जाता है कि 12.390 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 21 मई 2022 को लगभग 1286.37 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। सड़क का 2027 तक अनुरक्षण के लिए भी 119.65 लाख रुपये का प्रावधान है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमनगर कस्बा से शोहदमऊ एवं अल्लीपुर भादर पेट्रोल पंप के आसपास सड़क की स्थिति गंभीर है, और कई स्थानों पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।लोग चोटिल हो रहे हैं। एक्सईएन दिवाकर यादव ने बताया कि पिछले महीने ही सड़क की मरम्मत करा दी गई है। वर्तमान में सड़क पर कोई गड्ढा नहीं बचा है। यदि कहीं कोई छोटी-मोटी समस्या है तो उसकी भी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। स्थानीय लोगों के दावों और विभाग के स्पष्टीकरण के बीच सड़क की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now