CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के कामापुर में एक 26 वर्षीय जयात्री पत्नी दीपक मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद पोस्टमार्टम मालूम होगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। तभी मुकदमा लिखा जाएगा। ऐसा पुलिस का कहना है। महिला के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर महिला को उल्टी और डायरिया की शिकायत पर उसका भतीजा कमल फतेहपुर सदर हॉस्पिटल लेकर गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का पति दीपक मौर्य पुणे में नौकरी करता है। मृतका के चार बहन और दो भाई हैं। उसकी दो बहन और उसकी मां ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष वालों का आरोप है कि जयात्री देवी को मारपीट के बाद कुछ खिलाकर मार दिया गया। सुबह मृतका का पंचायतनामा कर दिया गया। मृतका के भाई ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी छोटी बहन 26 वर्षीय जयात्री देवी की शादी 2019 में दीपक मौर्य के साथ कामापुर हुई थी। शनिवार को लगभग सात बजे उसकी बहन की सास राधा देवी ने फोन पर सूचना दी कि जयात्री देवी की मौत हो गई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ कामापुर गांव पहुंचा। शव घर के बाहर रखा था।
