फोटो परिचय-  जिलाधिकारी से मुलाकात करने जाता ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल।

– फतेहपुर ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रशासन पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

– प्रपत्रों की जांच कराकर वाहन तत्काल छोड़ने की मांग

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ट्रक को रिलीज किए जाने के आदेश के बावजूद दोबारा रोके जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वाहन स्वामी के पक्ष में फतेहपुर ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और पूरे प्रकरण की जांच कराकर ट्रक को तत्काल अवमुक्त कराने की मांग की।

एसोसिएशन के अनुसार ट्रेडर्स के मालिक जफर दानिश का ट्रक संख्या यूपी-71 बीटी/9119 चार अक्टूबर को सेल्स टैक्स विभाग, बांदा द्वारा तिंदवारी थाने में बंद कराया गया था। पांच अक्टूबर को आवश्यक कार्रवाई के बाद वाहन को रिलीज कर दिया गया। वाहन स्वामी के पास आरटीओ, सेल्स टैक्स और खनिज विभाग से संबंधित रिलीज आदेश भी मौजूद हैं।

आरोप है कि रिलीज आदेश लेकर वाहन फतेहपुर पहुंचा, लेकिन सोमवार रात एसडीएम सदर के निर्देश पर उसे बहुआ चौकी में फिर खड़ा करा दिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि जिस दिन वाहन बंद हुआ था, उसी दिन खनिज विभाग की वेबसाइट पर भी संबंधित ब्रेकडाउन की जानकारी दर्ज है।

जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि वैध दस्तावेज और रिलीज आदेश होने के बावजूद वाहन को रोकना ट्रक मालिक का उत्पीड़न है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वाहन को तत्काल अवमुक्त कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now