परिवार परामर्श केंद्र मैं परिवार को मिलने सदस्य
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आपसी मनमुटाव और वैचारिक मतभेदों के कारण टूटन की कगार पर पहुंचे दो परिवारों में शुक्रवार को फिर से खुशियों ने दस्तक दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में संचालित महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी काउंसलिंग के बाद दो दंपतियों के बीच समझौता हो गया और दोनों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान काउंसलर कविता रस्तोगी ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और धैर्यपूर्वक संवाद स्थापित कर रिश्तों में आई दूरियों को कम करने का प्रयास किया। सकारात्मक माहौल में हुई बातचीत का परिणाम यह रहा कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त हो गए और दोनों दंपति पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए। समझौते के बाद परिवारजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। परामर्श केंद्र की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि संवाद और समझदारी के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान महिला आरक्षी अनीता मिश्रा एवं महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now