CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर)CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीहाट एनएच-2 में बुधवार की दोपहर चार पहिया की चपेट में आ जाने से मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां इलाज के बाद दोनो को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई जबकि पुत्र का कानपुर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुनील की 45 वर्षीय पत्नी सुमन देवी पुत्र अमित के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। जब यह लोग बीबीहाट के समीप एनएच-2 में पहुचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मां बेटा बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सराकरी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने मां बेटे की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में सुमन ने दमतोड़ दिया। वहीं पुत्र अमित का हैलेट में इलाज चल रहा है। घर वाले शव लेकर वापस गांव आ गये और पुलिस को सूचना दे दी मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now