CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सरांय धरमपुर अपने मायके में विगत बारह दिन से रह रही नवविवाहिता ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का अरोप लगाया है। मृतका की शादी ढाई माह पूर्व हुई है।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना सजेती गांव रामसिंह का पुरवा निवासी शिवम दिवाकर की शादी ढाई माह पूर्व जहानाबाद निवासी सुरेश की पुत्री रीना देवी के साथ हुयी थी। बताते हैं कि शादी के डेढ माह बाद किसी बात को लेकर रीना अपने घर चली आई। कुछ दिन रहने के बाद वह अपने ससुराल चली गयी। बारह दिन पूर्व वह फिर अपने मायके आयी और गुरूवार की सुबह उसने घर के अन्दर कमरे में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पिता सुरेश ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने का आदी है और दहेज में एसी व बाइक को लेकर उसकी पुत्री को प्रताडित करता था। पिता ने बताया कि बुधवार की शाम दामाद व पुत्री के बीच फोन पर कुछ बाते हुयी जिस पर वह रोने लगी पूछने पर उसने बताया कि कल सुबह बताएंगे और आज सुबह उसने फंासी लगा अपनी जाने दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now