– एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में चल रहा था वांछित
– बकेवर पुलिस ने दबोचकर न्यायालय में किया पेश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बकेवर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 सितंबर को बकेवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र पुत्र रमेश कुशवाहा निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना बकेवर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 69, 127(4) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कीं और न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी दिवाकर सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल कुंभकरण पटेल तथा कांस्टेबल ब्रजेश वर्मा शामिल रहे।
