19 जून को आनी थी बारात
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शादी सेे तीन दिन पूर्व वर पक्ष द्वारा मना कर देने से क्षुब्ध 25 वर्षीय युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजानीपुर की है।
जानकारी के अनुसार सुजानीपुर गांव निवासी स्व0 किशन सिंह चैहान की पुत्री पूजा देवी शादी औरेईया जनपद निवासी रामसिंह के साथ तय हुयी थी। 19 जून को बारात आनी थी। तेल वाले दिन वर पक्ष की ओर से फोन आया और शादी से इंकान दिया। यह सुन वधू पक्ष वालो के पैरो तले जमीन खिसक गयी। उधर जब वधू को यह पता चला कि वर पक्ष वालो ने शादी से इंकार कर दिया तो वह अन्दर से टूट और बीती रात उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और फंासी पर लटका पूजा का शव देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतका का भाई बलराम ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now