बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते विधायक विकास गुप्ता बबलू।
– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत फतेहपुर से शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर संचालित नई सरकारी बस सेवा का विधायक विकास गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रोडवेज बस स्टॉप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना था कि ग्रामीणांचलों से आने वाले लोगों को मुख्यालय तक कोई असुविधा न हो उसके लिए उन्होंने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ते हुए शहर मुख्यालय आने के लिए रोडवेज की बस सेवाओं को प्रारंभ किया। आज इसी क्रम में आज बस सेवा का उद्घाटन हुआ है। वह बहुआ, शाह, बड़ागांव के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। कार्यक्रम में एआरएम सत्य प्रकाश सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों के लिए आवागमन को और अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता, समाजसेवी राधेश्याम हयारण, राहुल गुप्ता, योगेश गुप्ता, अभिषेक, विकास शुक्ला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now