CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर टेनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार उमेदपुर टेनी गांव निवासी गुलाब सिंह की पत्नी शकुन्तला देवी की सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के रिश्तेदार आकाश व संजय सिंह ने बताया कि उसकी मौसी की मौत नहीं हुयी जबकि पति व उसके परिजनों ने हत्या की है। हालाकि घर वालो ने थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now