मृतका के पिता ने दामाद पर लगाया मारने पीटने का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम पासिन का डेरा मजरे सरकी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पासिन का डेरा मजरे सरकारी गांव निवासी महेश पासवान की पत्नी सविता देवी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का पिता संतोष कुमार पुत्र चैतू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी आठ वर्ष पूर्व महेश पासवान के साथ की थी। एक साल उसने ठीक से रखा उसके बाद उसकी पुत्री को आये छोटी-छोटी बात को लेकर मारा पीटा करता था। तीन बार दामाद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुयी। उसके बावजूद भी उसके समझ नहीं आया और दिन पुत्री को मारता था। जिसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now