CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक मैरिज हाल संचालक की बहू ने फंासी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार आशीर्वाद संचालक के पुत्र अमित कुमार श्रीवास्तव की पत्नी महिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। बताते हैं कि घटना से पूर्व महिला अपने बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर घर वापस आयी, और घटना को अंजाम दे डाला। बताया जाता है कि मृतका महिमा भिटौरा में सरकारी शिक्षिका थी, हालांकि मृतका के परिजनों के न मिलने के कारण घटना की सही जानकारी नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now