कलेक्ट्रेट पोर्टिको में ज्ञापन देने के लिए खड़े अधिवक्ता।
– शासन को प्रस्ताव पे्रेषित किए जाने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सब रजिस्ट्रार कार्यालय को ग्राम माहपुर के स्थान पर कलेक्ट्रेट मंे स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने की मांग की।
व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवोकेट व संरक्षक वसीम अंसारी एडवोकेट की संयुक्त अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि संगठन विगत दो वर्षों से निरंतर मांग करता आ रहा है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय को जन सुविधा को दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाए। बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित न करके उक्त कार्यालय को ग्राम माहपुर में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद द्वारा प्रेषित किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम माहपुर की दूरी लगभग पांच किलोमीटर होने के कारण यह स्थान अत्यंत असुविधाजनक है। ज्ञापन में बताया गया कि आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों को पंजीयन हेतु पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा जिससे समय व धन दोनों की बर्बादी होगी, अधिवक्ताओं को न्यायालय कार्य के साथ-साथ पंजीयन कार्य हेतु अलग स्थान जाना पड़ेगा, सरकारी राजस्व/अभिलेखों को लाने ले जाने में सुरक्षा व प्रशासनिक असुविधा उत्पन्न होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सभी विभाग एक ही स्थान पर होने के सिंगल विंडो की सुविधा आम जन को मिल सकेगी। मांग किया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित किए जाने जाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो संगठन अधिवक्ता साथियों को लेकर बड़ आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ताओं में विनोद यादव, रामसनेही, हरीशंकर, असलम शेर खां, मो0 शाहजहां, राम किशोर विश्वकर्मा, सुनील उमराव, सुरेश सिंह, संजय कुमार, बृजेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
