CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना थरियांव पुलिस ने मु0अ0सं0 89/2026, धारा 69/352/351(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी संदीप पुत्र कुन्नर उर्फ रामकुमार निवासी ग्राम करनपुर मजरा रामपुर थरियांव थाना थरियांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में दर्ज मुकदमे के बाद से वह वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना एवं पुलिस टीम की सक्रियता के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now