CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहटा में 95 वर्षीय पुजारी ने मंदिर में ही आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार सेमरहटा गांव निवासी स्व0 सुखदेव का पुत्र कंधई 12 वर्षाे से गांव में स्थित मंदिर में पुजारी था। रविवार की रात लगभग 9 बजे मंदिर में ही पुजारी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुन आस-पास के लोगों ने पुजारी के शरीर में लगी आग को जल्दी-जल्दी बुझाया और उपचार के लिए मलवंा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर शर्मा हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पुत्र पप्पू ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now