राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व साथ में पदाधिकारी।
– व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट (संपूर्ण भारत) द्वारा जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के निर्देश पर अब प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर व्यापारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों तक उन्हें पहुंचाकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गर्ग ने बताया कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को उनके व्यापार में आने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाना है। इसी क्रम में फतेहपुर शहर में सोमवार और बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्ग आवास कलक्टरगंज में जनसुनवाई होगी। यहां जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, महिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बिंदकी तहसील में मंगलवार व गुरुवार को ललौली चैराहा व्यापार मंडल कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता तिवारी, तहसील प्रभारी निरंजन श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष मुन्नेन्द्र तिवारी व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे। खागा तहसील में बुधवार और शनिवार को कामदगिरि ऑटोमोबाइल जीटी रोड पर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई होगी। यहां अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, महामंत्री अमित प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानू केसरवानी महा सचिव संजय जयसवाल महिला अध्यक्ष सुमन सिंह एडवोकेट उपस्थित रहेंगे। संगठन ने बताया कि जीएसटी, खाद्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, आरटीओ, मंडी समिति, जिला उद्योग केंद्र, डूडा कार्यालय सहित अन्य विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
