फोटो परिचय-  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी।

– छह स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीतकर विद्यालय ने हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी

– काव्या सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ अपने वर्ग में जीता बेस्ट फाइटर का खिताब

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। राजस्थान के जोधपुर स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मृति धाम में आयोजित छठी हैंड-टू-हैंड फाइटिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें छह स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को प्रतियोगिता में सेकंड रनर्स-अप की ट्रॉफी भी मिली।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। काव्या सिंह ने अपने वर्ग में बेहतरीन मुकाबले करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता की बेस्ट फाइटर ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कक्षा सात के वैभव सिंह, कक्षा आठ के रामजी गुप्ता और शौर्य गुप्ता, कक्षा पांच के शिवांश मणि सिंह व काव्या सिंह तथा कक्षा छह के तेजस प्रताप सिंह शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान तेज प्रतिक्रिया, सटीक तकनीक और प्रभावी आक्रमण का प्रदर्शन किया।

रजत पदक हासिल करने वालों में कक्षा दस के नकुल सिंह, सुमित सिंह व विजय दत्त हलवाई, कक्षा 12 के प्रियान्शु प्रताप सिंह, कक्षा छह के कृष्णा सिंह और कक्षा आठ के आलोक सिंह रहे। वहीं कक्षा नौ के शिवम सिंह, कक्षा सात के अध्यात्म तिवारी, कक्षा 11 की साक्षी सिंह और रेहान्श सिंह यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

विद्यालय के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मास्टर प्रदीप शिंदे के आमंत्रण पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। एकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने विशेष असेंबली में सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें खेल के साथ पढ़ाई में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now