श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते खिलाड़ी।
– नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राष्ट्रीय स्तर के होनहार हॉकी खिलाड़ी अमन सिंह के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन से जनपद सहित पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया। गुरुवार को स्पोट्र्स स्टेडियम में फतेहपुर हॉकी संघ की ओर से आयोजित शोकसभा में अमन सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
जिला हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह ने कहा कि अमन सिंह केवल राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर फतेहपुर का नाम रोशन किया। उनका इस तरह अचानक चले जाना पूरे खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने अमन सिंह के साथ बिताए गए पलों को साझा किया। शोकसभा के अंत में फतेहपुर हॉकी संघ की ओर से शोक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे दिवंगत खिलाड़ी के परिजनों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। शोकसभा में हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह, पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सुमित सौरभ, अमित गुप्ता, आयुष गुप्ता, प्रिंस मौर्य, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी वत्सल तिवारी, वैभव सिंह, आदित्यांश सिंह, धीरेन्द्र गोयल, अमन पाल, अक्षय सिंह, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक, स्थानीय गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now