– कर्मठता और ईमानदारी से बनाई पहचान, अब कानून-व्यवस्था की अग्निपरीक्षा

– एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कानून-व्यवस्था को लेकर बदले कई चेहरे

– एक निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, बकेवर में बृजेश यादव की तैनाती

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह को बकेवर थाने से हटाकर ललौली थाने का प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलते ही उनके सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।

जारी आदेश के मुताबिक ललौली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है। बहुआ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी क्रम में औद्योगिक नगर मलवां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को बकेवर थानाध्यक्ष बनाया गया है। कल्यानपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविशंकर यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था की समीक्षा और थानों की पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now